Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है।
 

कल होगा बरेली में सबसे बड़ा पीडीए महापंचायत कार्यक्रम : अनीस बेग सपा नेता

बरेली समाचार

बरेली में सबसे पहले विशाल पीडीए सम्मेलन कराने वाले सपा नेता अनीस बेग कल करने जा रहे हैं पीडीए की महापंचायत, कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल, जिला और महानगर अध्यक्ष भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश, जानिये क्या होगा खास?

73 वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली समाचार

73 वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउण्ड पर दिनांकः 03.06.2025 से 05.06.2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की पुरुष वर्ग में 08 जनपदों की टीमों द्वारा व महिला वर्ग में 04 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस:अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा बरेली जोन कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण

      एक पेड़ मां के नाम: विश्व पर्यावरण दिवस
 

बरेली समाचार

श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा सभी से वृक्षारोपण करने की अपील करते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान विशेष कार्याधिकारी (कल्याण) बरेली जोन, स्टॉफ ऑफिसर, बरेली जोन एवं समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

शादी के कुछ ही दिनों बाद इस शो में नजर आएंगे Hina Khan और रॉकी, अब दिखेगी रिश्ते की असली परीक्षा

हिना खान को पिछले साल स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। एक्ट्रेस ने बीते 4 जून को ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। इससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अब एक्ट्रेस अपने फैंस को एक और सरप्राइज देने वाली हैं। खबर है कि हिना एक रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाली हैं।

चलती बस में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, मच गई चीख-पुकार; फि‍र हुआ चमत्‍कार

बदरीनाथ जा रही एक बस के ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ने से यात्रियों की जान बाल-बाल बची। बस में महाराष्ट्र कोलकाता और छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक का लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा गया है।

गोपेश्वर । चलती बस में चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से यात्रियों की जान संकट में आ गई। हालांकि, चालक ने समय रहते वाहन को बीच सड़क पर रोक दिया था।

यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा स्नान करते समय छह लोग डूबे, पांच की मौत; एक को बचाया गया

फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा के अवसर पर छह लोग गंगा में डूब गए जिनमें से पांच की मौत हो गई। सुरक्षा के बावजूद लोग गहरे पानी में चले गए। फतेहगढ़ के विनय नामक युवक की भी डूबने से मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।