जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम
बरेली समाचार
बरेली आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्टी व पौधारोपण कार्यक्रम वार्ड नम्बर 68 के बड़ी बमनपुरी स्थित शाह जी की बगिया में हुआ
उपस्थित कांग्रेस जनों ने इस अवसर पर अलग-अलग तरह के सदाबहार . नीम , आम ,और फूलों के पौधे लगाए
उसके बाद रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये
ENG vs IND: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित की टीम, 3 साल बाद इस ऑलराउंडर की हुई वापसी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीन साल बाद ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। क्रिस वोक्स को भी टीम में जगह दी गई है। मार्क वुड ओली स्टोन और जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीन साल बाद जेमी ओवरटन को टेस्ट टीम में जगह मिली है। क्रिस वोक्स की भी टीम में वापसी हुई है।
सफेद संगमरमर के मकराना पत्थरों से बनी हैं पूरक मंदिरों में स्थापित मूर्तियां, राम दरबार का वजन कुल दो टन
अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनी हैं जिन्हें जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय और उनके परिवार ने बनाया है। इन मूर्तियों में राम दरबार सप्तर्षि और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं शामिल हैं जिनका वजन 200 किलोग्राम से लेकर दो टन तक है। पांडेय परिवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर के सात पूरक मंदिरों में विराजित विभिन्न देवों की प्रतिमाएं और राम दरबार की सभी प्रतिमाओं का निर्माण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सफेद संगमरमर के मकराना पत्थरों से कराया है।
Bigg Boss 19: बाप रे बाप! मेकर्स की पॉकेट ढीली करके मानेंगे Salman Khan, एक हफ्ते की फीस है इतने करोड़?
सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस को लेकर लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। मेकर्स इस ब्रांड न्यू सीजन के लिए जहां एक से बढ़कर एक स्टार को अप्रोच कर रहे हैं तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की इस सीजन की फीस आसमान छू रही है। अभिनेता पर वीक एपिसोड कितना चार्ज कर रहे हैं पढ़ें
सलमान खान के विवादित शो में इस बार कई बदलाव होने वाले हैं। बिग बॉस सीजन 19 जो आमतौर पर तीन महीने चलता है, वह इस बार पांच महीने से ज्यादा टीवी पर ऑनएयर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस महीने के अंत तक बिग बॉस 19 के लिए प्रोमो शूट कर लेंगे।
फर्जी दस्तावेजों से नेपाली नागरिक बना भारतीय, गोरखपुर में मचा हड़कंप; सीमा पर अलर्ट
गोरखपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक नेपाली नागरिक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिकता हासिल करने का आरोप है। कुशीनगर के एक व्यक्ति ने गृह मंत्रालय से शिकायत की है कि बहादुर नामक यह व्यक्ति जाली नोटों की तस्करी और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है। खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
तो ये हैं बेंगलुरु में भगदड़ की बड़ी वजहें, प्रशासन की लापरवाही के साथ कई और जिम्मेदार
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न में भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई। मुफ्त पास के वितरण की अफवाह के बाद लाखों की संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस की चेतावनी के बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद से प्रशासन पर लापरवाही और कुप्रबंधन के आरोप लग रहे हैं। सरकार ने मुआवजे की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।
कौन हैं Pinaki Misra, जिनसे महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी? तस्वीर हुई वायरल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा से विवाह कर लिया है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक महुआ ने 3 मई को जर्मनी में गुपचुप शादी रचा ली।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा से विवाह कर लिया है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। महुआ ने 3 मई को जर्मनी में गुपचुप शादी रचा ली।
- Read more about कौन हैं Pinaki Misra, जिनसे महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी? तस्वीर हुई वायरल
- Log in to post comments
- 2 views