Skip to main content

Aamir Khan के बेटे जुनैद के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी Khushi Kapoor, तय हुई फिल्म की रिलीज डेट

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर थिएट्रिकल डेब्यू के लिए तैयार हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर की नई फिल्म लवयापा की रिलीज डेट तय हो गई है। ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होगी जिसमें इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की गई।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। खुशी कपूर का ये थिएट्रिकल डेब्यू भी होगा। इससे पहले दोनों अलग-अलग फिल्मों के जरिए ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं।

Year Ender 2024: Box Office की बड़े बजट की फिल्में जिन्हें कभी नहीं किया गया रिलीज, बजट बना मुख्य वजह?

अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं पिछला सीजन शुरुआत में बॉक्स ऑफिस के लिए थोड़ा सुस्त जरूर था लेकिन स्त्री 2 की आंधी ने ये सूखा भी खत्म कर दिया। फिलहाल हम आज बात करेंगे उन फिल्मों की जिन्होंने कभी बॉक्स ऑफिस का मुंह नहीं देखा और किन्ही खास वजहों से ठंडे बस्ते में डाल दी गईं।

साल 2024 एक तरीके से हिंदी सिनेमा के लिए एक तरीके से अच्छा साल रहा। इस साल हमें स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 जैसी कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिलीं। वहीं जाते जाते पुष्पा 2 बचा खुचा हिसाब किताब भी चुकता कर गई।

Salman Khan के बर्थडे पर फैंस को झटका, Sikandar के निर्माता ने Manmohan Singh के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का आज जन्मदिन है और फिल्म सिकंदर के मेकर्स अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा देने वाले थे। मगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अचानक निधन पर निर्माता ने एक बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर निर्माता ने एक अनाउंसमेंट की है। जानिए यहां।

Sikandar First Look : हाथ में भाला...कानों में बाली; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन आएगा टीजर

सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। इस खास मौके पर मेकर्स ने एक दिन पहले भाईजान की फिल्म सिंकदर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान कान में बाली पहने और हाथ में भाला लिए दिख रहे हैं। वहीं मेकर्स ने फिल्म के टीजर के बारे में भी जानकारी दी है जोकि उनके जन्मदिन के दिन रिलीज होगा।

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! सलमान खान सिकंदर का पहला लुक जारी हो गया है! इस फिल्म के जरिए पहली बार ए आर मुरुगादॉस और सलमान खान साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान का जो लुक है उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। साजिद नाडियावाला इस फिल्म के निर्माता हैं।

Baby John Worldwide Collection: 'बेबी जॉन' को निगल गया 'पुष्पा', फिर भी वर्ल्डवाइड कर दिया ये कमाल?

Pushpa 2 Box Office वरुण धवन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मीडिया और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाालंकि पुष्पा 2 के सामने फिल्म को अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानिए।

कड़कड़ाती सर्दी और फेस्टिव सीजन को देखते हुए साउथ के निर्देशक एटली एक धाकड़ फिल्म लेकर आए नाम है बेबी जॉन(Baby John)। ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है जिसमें थलापति विजय ने काम किया था।

Malaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने वाले कमेंट पर किया पलटवार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूट गया है। कपल अक्सर एक-दूसरे का साथ नजर आते थे। अर्जु ने हाल ही में एक इवेंट में खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आखिरकार अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साल 2024 में टूट गया।

Bigg Boss 18: जिसके एलिमिनेट होने के थे सबसे ज्यादा चांस उस पर मेहरबान हुईं Chum Darang, खेल दिया बड़ा दांव

इस सीजन में एक बात बहुत दिलचस्प है। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में पहले दिन ही कंटेस्टेंट ने ये डिसाइड कर लिया था कि वह किस साइड पर हैं। हालांकि इस वक्त पावर और उसका सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। हाल ही में चुम दरांग को दूसरी बार टाइम गॉड बनने का मौका मिला और उन्होंने इस कंटेस्टेंट को तुरंत सुरक्षित किया।

Pushpa 2 Worldwide Collection Day 21: बच के रहना आमिर खान! पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 21वें दिन मचाया बवंडर

दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अगर किसी का राज चल रहा है तो वह है पुष्पा 2। ये फिल्म ग्लोबल मार्किट में लगातार करारे नोट छाप रही है। बाहुबली 2 से लेकर जवान सहित कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी तोड़ चुकी है। अब पुष्पा 2 की रडार पर आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म आ चुकी है।

Allu Arjun के केस में संध्या थिएटर में मौजूद गवाह ने किए नए खुलासे, CCTV फुटेज में दिखी 4 दिसंबर की भयावह घटना

अल्लू अर्जुन के केस में एक के बाद एक नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बीते दिन खबरें आई थी कि हैदराबाद पुलिस ने पुष्पा 2 अभिनेता से करीब 3 घंटे तक थाने में पूछताछ की थी। वहीं एक्टर की लीगल टीम घटना के बारे में जानकारी जुटाने संध्या थिएटर पहुंची थी। इस बीच घटना के दिन के एक विटनेस का बयान सामने आया जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए करनामे कर रही है तो वहीं अभिनेता के लिए पुष्पा 2 अब बड़ी परेशानी बनती नजर आ रही है। पिछले दिनों अभिनेता के घर पर हुई पत्थरबाजी के बाद एक्टर ने अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था।

Vanvaas-Mufasa Box Collection Day 5: लाखों में सिमटा वनवास का कलेक्शन, 'नन्हे मुफासा' की दहाड़ भी नहीं दिखा पाई जादू

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त पुष्पा 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले काफी बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा थिएटर में नाना पाटेकर की वनवास और हॉलीवुड फिल्म मुफासा भी मौजूद है। जहां मुफासा की कमाई में दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है वहीं नाना पाटेकर की फिल्म 1 करोड़ भी पार नहीं कर पा रही है।