Skip to main content

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर में रोड शो का आयोजन किया। केजरीवाल के साथ सुशील गुप्ता भी मौजूद थे। दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा हमने दिल्ली में काम किया है वैसा ही काम हरियाणा में करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रदेश में बिना आप के समर्थन के सरकार नहीं बनने वाली।

यमुनानगर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के दौरे पर हैं। केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी में जनसभा का आयोजन किया। उन्होंने जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के प्रचार किया। केजरीवाल के इस रोड शो को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए। ज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जगाधरी पहुंचे, जिसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। इस बीच सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो ने अपने वाहन की सनरूफ से भीड़ का अभिवादन किया। आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता रोड शो के दौरान केजरीवाल के साथ थे।

बिना समर्थन नहीं बनेगी सरकार: केजरीवाल

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा बदलाव की मांग कर रहा है। आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है कि आप कितनी सीटें जीतने जा रही है और मुझे पता है कि आप के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली के अंदर काम किया है। वैसे ही हम हरियाणा में काम करके दिखाएंगे।

11 जिलों में करेंगे चुनाव प्रचार

हरियाणा चुनाव के केजरीवाल का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह आने वाले दिनों में 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके आगे के प्रचार कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाए

केजरीवाल ने पिछले हफ्ते दिया था इस्तीफा

आबकारी नीति मामले में पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद आतिशी मार्लेना को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

News Category