Skip to main content

घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। इन मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप अपने बालों को मजबूत चमकदार और रूखेपन से मुक्त बना सकते हैं। इसलिए हम आपको 5 हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिनसे घर पर ही आप बालों की खूबसूरती को निखार सकते हैं।

 स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बाल पाने की चाह हम सभी रखते हैं। हालांकि, आजकल के प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान की वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याओं (Hair Problems) का सामना करना पड़ता है। बाल रूखे, फ्रिजी और कमजोर होने लगते हैं।

इन समस्याओं से निपटने के लिए कई लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही मौजूद चीजों से आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं? घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक पोषण देते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

अंडे का मास्क

अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। एक अंडे को फेंटकर अपने बालों पर लगाएं। 20-30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

केले का मास्क

केला बालों को नरिश और मॉइस्चराइज करता है। एक पके केले को मैश करके अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

शहद और नींबू का मास्क

शहद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो नींबू में विटामिन-सी होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को रूखापन से बचाता है।

दही का मास्क

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाता है। एक कप योगर्ट को अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को डैंड्रफ से भी राहत दिलाता है।

आंवला का मास्क

आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। आंवले का पाउडर पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

नारियल पानी का मास्क

नारियल पानी बालों को हाइड्रेट करता है और उन्हें रूखापन से बचाता है। नारियल पानी को अपने बालों पर लगाएं और कुछ समय बाद ठंडे पानी से धो लें।

हेयर मास्क लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • बालों के मास्क लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह से गीला कर लें।
  • मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक समान रूप से लगाएं।
  • मास्क को 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि बालों को पोषण मिल सके।
  • मास्क को ठंडे पानी से धो लें, ताकि बालों की क्यूटिकल बंद हो जाए।
  • हफ्ते में एक या दो बार इन मास्क का इस्तेमाल करें।