Skip to main content

यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करती हुई नजर आ रही हैं। वह पिछले साल एक बेटे की मां बनी थीं जिसका नाम जैद है। वहीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक को भी तीन बच्चे हैं। देखिए कृतिका का वीडियो।

जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक दो शादियों की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 में जब अरमान अपनी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ आए थे, तब बहुविवाह के चलते उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इन दिनों कृतिका का ये वीडियो यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। 

अरमान दो पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ रहते हैं। दोनों पत्नियों से अरमान को चार बच्चे हैं। पायल ने पिछले साल IVF के जरिए दो बच्चों को जन्म दिया था और उनका एक और बेटा भी है। जबकि कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस बीच सोशल मीडिया पर कृतिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताती नजर आ रही हैं।

क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं कृतिका मलिक?

सोशल मीडिया पर हाल ही में कृतिका का एक वीडियो शेयर किया गया। क्लिप में देखा जा सकता है कि अरमान अपनी पत्नी को सरप्राइज देते हैं। वह चीकू को बताते हैं कि वह दोबारा भाई बनने वाला है। यह सुनकर मेकअप कर रहीं पायल दंग रह जाती हैं। फिर कृतिका कहती हैं, "हां मैं प्रेग्नेंट हूं।" पहले तो वह यह मानने से इनकार कर देती हैं, लेकिन फिर वह बहुत खुश हो जाती है। कृतिका कहती है कि तूबा से छोटा भी कोई आने वाला है, इस पर पायल कहती हैं कि वह उसे संभाल लेंगी।

News Category