सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। खबर है कि ये सीजन अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। अब हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने बताया कि एक्टर ने उन्हें बिग बॉस का ऑफर दिया था।
पॉपुलर टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आई एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। ईवा को आखिरी बार साल 2015-2016 में आए टीवी शो टशन-ए-इश्क में देखा गया था। ईवा ने आमिर खान के सौतेल भाई हैदर अली खान से भागकर शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एब्यूजिव मैरिज में थीं।
अपने करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थीं ईवा
कॉफी अनफिल्टर्ड पॉडकास्ट पर बात करते हुए ईवा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बताया कि इस मुश्किल समय में भी सलमान खान ने उनकी काफी ज्यादा मदद की। यहां तक कि एक्टर ने उन्हें बिग बॉस में एक स्पॉट भी ऑफर किया था और ये वादा किया गया था कि अगर वो ज्वाइन करती हैं तो उन्हें वहां देर तक रुकने का मौका मिलेगा। हालांकि ईवा ने रियलिटी शो ज्वाइन नहीं किया था क्योंकि अपने पर्सनल स्ट्रगल की वजह से वो अपने करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थीं।
फिल्म रेडी में आ चुकी हैं नजर
इसके अलावा ईवा ने साल 2011 में आई सलमान खान की फिल्म रेडी में आयशा चौधरी का किरदार निभाया था। ईवा ने बताया कि मां के मना करने के बावजूद उन्होंने घर से भागकर 18 दिन में शादी कर ली। उनकी मां नहीं चाहती थीं कि ईवा हैदर से शादी करें क्योंकि ये एक इंटर रिलीजन रिश्ता था। शादी के चौथे दिन कि उन्हें एहसास हो गया कि उनकी शादी वैसी नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था।
उनकी शादी कुल 5 साल चली लेकिन इसमें बहुत सारी दिक्कतें आईं। ईवा इसे लगातार बचाने का प्रयास करती रहीं ये सोचकर कि शायद बच्चे के आ जाने से चीजें ठीक हो जाएंगी लेकिन वो भी नहीं हुआ। ईवा ने बताया कि उनके पति इतने मैच्योर ही नहीं थे कि वो ये जिम्मेदारी ले सकें। ईवा एक बेटी की मां हैं जिसका नाम निष्ठा खान है।
- Log in to post comments