
Haryana Election 2024 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। लेकिन 20 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बीजेपी इस बार हरियाणा में सत्ता की हैट्रिक लगाना चाह रही है। कांग्रेस ने भी टिकट बंटवारे को लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है।
चंडीगढ़। विधानसभा का चुनावी रण सजने लगा है। अभी तक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 67 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। 20 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं।
इनमें से अधिकतर सीटों पर जातिगत समीकरणों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई है। इसी तरह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने 14 प्रत्याशी (10 इनेलो और चार बसपा) तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 19 प्रत्याशी (15 जजपा और चार आसपा) चुनाव मैदान में उतार दिए हैं।
हैट-ट्रिक की इच्छा
हरियाणा में सत्ता की हैट-ट्रिक लगाने को तत्पर भाजपा और 10 साल बाद सरकार में वापसी को संघर्षरत कांग्रेस ने टिकट बंटवारे को लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है। भाजपा ने जहां अभी तक घोषित 67 सीटों में 16 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दी है, वहीं 13 सीटों पर जाट प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
इसी तरह अनुसूचित जाति के 13, नौ ब्राह्मण और आठ पंजाबी समुदाय के लोगों को टिकट भाजपा ने दिए हैं। पांच सीटें वैश्य, दो राजपूत और एक सीट सिख समुदाय के हिस्से में आई है।
इन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय
विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी
लाडवा
चौधरी मेवा सिंह
मुख्यमंत्री नायब सैनी
गढ़ी सांपला किलोई
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
मंजू हुड्डा
कालका
प्रदीप चौधरी
शक्ति रानी शर्मा
साढ़ौरा
रेणु बाला
बलवंत सिंह
रादौर
बिशनलाल सैनी
श्याम सिंह राणा
शाहाबाद
रामकरण
सुभाष कलसाना
नीलोखेड़ी
धर्मपाल गोंदर
भगवान दास कबीर पंथी
समालखा
धर्म सिंह छौक्कर
मनमोहन भड़ाना
खरखौदा
जयवीर सिंह
पवन खरखौदा
सोनीपत
सुरेंद्र पंवार
निखिल मदान
गोहाना
जगबीर मलिक
अरविंद शर्मा
सफीदों
सुभाष गंगोली
रामकुमार गौतम
कालांवाली
शीशपाल सिंह
राजिंदर देशुजोधा
कलानौर
शकुंतला खटक
रेनू डाबला
बहादुरगढ़
राजेंद्र जून
दिनेश कौशिक
बादली
कुलदीप वत्स
ओमप्रकाश धनखड़
झज्जर
गीता भुक्कल
कप्तान बिरधाना
बेरी
डा. रघुबीर कादियान
संजय कबलाना
रेवाड़ी
चिरंजीव राव
लक्ष्मण यादव
इसराना
बलबीर वाल्मीकि
कृष्ण लाल पंवार
कांग्रेस ने चला दांव
कांग्रेस पार्टी ने 90 में से 32 विधानसभा क्षेत्रों में से जाटों और अनुसूचित जाति के नौ-नौ प्रत्याशी बनाए हैं, जबकि सात उम्मीदवार ओबीसी हैं। मुस्लिम समुदाय से तीन, दो ब्राह्मण और एक-एक सिख व पंजाबी पर दांव खेला है।
इसके अलावा महिलाओं को साधने के लिए भाजपा द्वारा मैदान में उतारी आठ महिला प्रत्याशियों के जवाब में कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। ओलिंपियन विनेश फोगाट को छोड़कर बाकी चारों महिला प्रत्याशी मौजूदा विधायक हैं, जिनमें पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी शामिल हैं।
- Log in to post comments