Gold Rate Today:अक्षय तृतीया पर लगभग 400 रुपये लुढ़का सोना, आज क्या है 24 कैरेट सोने का दाम?
Akshaya Tritiya 2025 आज देश भर अक्षय तृतीया उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आज यानी 30 अप्रैल के दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स में सुबह 916 बजे बेंचमार्क में 24 कैरेट सोने का दाम 400 रुपये से भी ज्यादा लुढ़क चुका है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स यानी Multi commodity exchange के बेंचमार्क में सोने का भाव सुबह 9:23 बजे लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।
अक्षय तृतीया के मौके पर इस साल था सोना सबसे ज्यादा महंगा, क्या कहते हैं आंकड़े?
29 और 30 अप्रैल दोनों ही दिन देश में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। ये दिन सोना खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। लेकिन बढ़ते सोने के दाम के चलते लोग सोना खरीदने पर आनाकानी कर रहे हैं। एक ऐसा साल भी रहा है जब सोने का दाम आज के मुकाबले भी ज्यादा था। इसमें तुलना करते वक्त रुपया वैल्यू को भी ध्यान में रखा गया है।
नई दिल्ली। एमसीएक्स यानी multi commodity exchange में आज भी सोने के दाम में गिरावट आई है। कुछ दिन पहले सोने का दाम 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि ये दाम 3 फीसदी टैक्स यानी जीएसटी जोड़कर आया है। उसके बाद भी कई बार सोने के दाम में गिरावट देखी गई है।
पाकिस्तानी सूट का बाजार हो गया "ढेर", पहलगाम हमले के बाद बिक्री में भारी गिरावट; महिलाओं के बीच फेमस है डिजाइन
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सूट की बिक्री में भारी गिरावट आई है। गाजियाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने इस सूट का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तानी डिजाइन का सूट पहले बाजार में सबसे अधिक बिक रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इस सूट का नाम बदला जाना चाहिए। बता दें कि ये पाकिस्तानी सूट के नाम से प्रसिद्ध महिलाओं की पोशाक भारत में ही बनती है।
गाजियाबाद। पाकिस्तानी सूट के नाम से चर्चित महिलाओं की पोशाक पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी खूब पसंद की जा रही थी। बाजार में यह सूट महिलाओं की पहली पसंद बन गया था। पहलगाम हमले के बाद इस सूट की बिक्री में कमी आई है।
सोना(Gold) एक लाख के पार... सहालग और अक्षय तृतीया से पहले टूटे सारे रिकॉर्ड
बरेली अवधेश शर्मा
सोने की कीमत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। कीमतों के साथ मांग भी बढ़ी है, लेकिन वजन घट गया है। ग्राहक अब हल्के जेवर खरीद रहे हैं।
बरेली में सहालग और अक्षय तृतीया से पहले ही सोने का भाव लाख टके तक जा पहुंचा। 24 घंटे में 2,800 रुपये की बढ़त के साथ मंगलवार को सोना एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका। सोमवार को भाव 97,200 रुपये था। लिहाजा, निवेशक सक्रिय हुए और खरीदारी में बढ़त हुई है, लेकिन अब लोग कम वजन के गहने ले रहे हैं।
विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री
दिल्ली समाचार संवाददाता अरुण
उ०प्र०: लखनऊ से दोबारा चले सेंचुरी-नैनीताल एक्सप्रेस, छोटे स्टेशनों पर बढ़े ठहराव, सांसदों ने दिए ये सुझाव
लखनऊ सुनील यादव
उ०प्र०: प्रदेश भर में वाहन खरीदना होगा महंगा, 10 लाख की गाड़ी के लिए देने होंगे अतिरिक्त 10 हजार रुपये
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
UP cabinet decision: यूपी कैबिनेट के एक अहम फैसले के बाद अब प्रदेश में गाड़ी लेना महंगा हो जाएगा। इससे विभाग को प्रतिवर्ष करीब 415 करोड़ का फायदा होगा।
प्रदेश में दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने वाहन खरीद पर एक फीसदी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। अभी तक जिन दो पहिया वाहन का मूल्य एक लाख है। अब उन पर एक हजार रुपया अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। इसी तरह 10 लाख तक के चार पहिया वाहन पर 10 हजार रुपया अतिरिक्त देना होगा। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश के बरेली सहित डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली के डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर समेत कई इलाकों में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। इससे खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
आगामी 31 मार्च को आबकारी सत्र खत्म हो रहा है। एक अप्रैल से नये संचालक दुकान संभाल लेंगे। ऐसे में दुकानों पर जमा पुराने स्टॉक को खपाने के लिए शराब की दुकानों पर डिस्काउंट शुरू हो गया है। बरेली में जहां 20 फीसदी डिस्काउंट सामान्य रूप से दिया जा रहा है। वहीं, लोकल ब्रांड की व्हिस्की एक पर एक फ्री भी बेची जा रही है।
पांच साल में 100 अरब डॉलर का होगा रिटेल कारोबार, 7.3 लाख करोड़ डॉलर की होगी इकोनॉमी, रिपोर्ट में और क्या है दावा?
पांच साल में रिटेल कारोबार में 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। वहीं डेलॉयट और आरएआई की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन कारोबार 103 अरब डॉलर से बढ़कर 325 अरब डॉलर का होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आगामी पांच साल में यानी 2030 तक हमारे देश की अर्थव्यवस्था 7.3 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी।
Uttarakhand: लोगों के खाने से दूर हुआ दाल-सब्जियों का स्वाद, रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई; लोग परेशान
उत्तराखंड में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सितंबर से नवंबर के बीच दाल सब्जियों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार उछाल आया है। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार का तो महंगाई की मार ने दम ही निकाल दिया है। जानिए कैसे बढ़ती महंगाई ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित किया है और सरकार इस पर क्या कदम उठा रही है।