
आईजी अजय कुमार साहनी
बरेली समाचार
बरेली रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने बुधवार रात बरेली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया।
बरेली रेंज के नवागत आईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नवागत आईजी बृहस्पतिवार को सुबह मीडिया से मुखातिक हुए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
आईजी अजय साहनी ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम हो रहा है। इसकी रोकथाम हमारी प्राथमिकता है। हमारे लोग इसके लिए प्रशिक्षित हों। सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित हुए हैं। साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। पब्लिक के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए स्कूलों का सहयोग लिया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। समय-समय वह खुद भी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। आईजी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द कामय रहे। सभी लोग मिलजुल कर रहें। जो कोई भी खुराफात करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं नए आईजी
डॉ. राकेश कुमार सिंह बरेली रेंज के आईजी पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने अपने पद का प्रभार एसएसपी अनुराग आर्य को दे दिया था। अब पांच दिन बाद बरेली रेंज के लिए आईजी का चयन कर लिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहे अजय साहनी को बरेली रेंज के आईजी पद पर भेजा गया है। नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं।
अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।
- Log in to post comments