
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। ऐसे में पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेता और कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
कांग्रेस ने कई नेताओं को किया बाहर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल, कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार-प्रसार और पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं करने वाले 13 नेता और कार्यकर्ताओं को छह सालों के लिए निलंबित कर दिया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यम से मिली जानकारी में कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी उम्मीदवारों के विरुद्ध चल रहे विधानसभा चुनाव में भाग लेने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने बात सामने आई है।
ऐसे में पार्टी में अनुशासन को बनाए रखने के लिए संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित किया जाता है।
- Log in to post comments