Skip to main content

Haryana Election: सीएम नायब सैनी ने कविता जैन को मनाया, थोड़ी देर में नामांकन वापस लेंगे राजीव जैन

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी का दौर जारी है। बागी नेताओं को मनाने की कोशिशें हो रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को सोनीपत पहुंचे हैं और बागी हुए राजीव जैन और पूर्व मंत्री कविता जैन को मनाने की कोशिश में लगे हैं। पढ़िए आखिर राजीव जैन क्यों नाराज थे।

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी का दौर थम नहीं रहा है। वहीं, बागी नेताओं को मनाने की पूरी कोशिश हो रही है। 

हरियाणा की चार सीटों पर अपनों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बगावती तेवर से बढ़ी सियासी हलचल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर पार्टी आलाकमान को चुनौती दी है। पटौदी और सोहना सीट से तीन कांग्रेस नेता निर्दलीय मैदान में आ गए हैं। गुड़गांव और बादशाहपुर सीट पर भी सबकुछ ठीक नहीं है। इन दोनों सीटों पर भी अंदरखाते द्वंद्व चल रहा है।

Haryana Election: 'लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै', आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सांसद जयप्रकाश; महिला आयोग ने लिया संज्ञान

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के राजनीति में आने पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से न केवल विपक्षी दल बल्कि खाप पंचायतें भी मुखर हो गई हैं। महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

हरियाणा चुनाव में उतरे निर्दलीयों के पास दौलत का भंडार, कोई डायमंड का शौकीन तो किसी के पास कई किलो सोना

Haryana Assembly Election हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कुछ उम्मीदवारों के पास तो किलो के हिसाब से सोना है। निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल के पास 16 किलो सोना और 270 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी के पास 5 किलो सोना और 35 किलो चांदी है। जानिए अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में।

गणेश जी को सलाखों के पीछे डाल रही सरकार', कुरुक्षेत्र से कर्नाटक सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Haryana Assembly Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों में कांग्रेस को मौका दिया वे अब पछता रहे हैं। पीएम मोदी ने कर्नाटक तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारों पर महंगाई भ्रष्टाचार और वादे पूरे न करने के आरोप लगाए।

Haryana Election 2024: कितना पढ़ा लिखा है ताऊ देवीलाल का परिवार, फैमिली के 7 सदस्य लड़ रहे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल परिवार के सात सदस्य चुनावी मैदान में हैं। इनमें से दुष्यंत चौटाला सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं और उनके चाचा अभय चौटाला सबसे कम। युवा पीढ़ी में दिग्विजय चौटाला और अर्जुन चौटाला बारहवीं पास हैं। हरियाणा की तीन जिलों की पांच विधानसभा सीटों पर देवीलाल परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं।

Haryana Election 2024: केजरीवाल की बेल बिगाड़ेगी कांग्रेस का 'खेल'? भाजपा के वोट बैंक में भी लगेगी सेंध

हरियाणा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की एंट्री से आम आदमी पार्टी को बल मिला है। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। केजरीवाल के चुनावी रण में उतरने से कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा हो सकता है। वहीं केजरीवाल एसवाईएल नहर निर्माण के मुद्दे पर स्पष्ट नहीं हैं।

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले BJP को एक और झटका, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कर्ण देव कांबोज करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने से नाराज थे। कर्ण देव कांबोज को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस ज्वाइन कराई।

Haryana Election 2024: 'राजा का बेटा ही राजा बनता है', राहुल गांधी की करीबी नेता का टिकट कटने पर छलका दर्द

Haryana Election 2024 कांग्रेस की फायरब्रांड नेता श्वेता ढुल को कांग्रेस ने किनारे कर दिया है। कलायत से टिकट मांग रही श्वेता को दरकिनार कर कांग्रेस ने हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को प्रत्याशी बनाया है। युवा नेत्री की पीड़ा सोशल मीडिया पर छलकी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तंज किया कि ‘राजा का बेटा ही राजा बनता है यही सत्य है।’

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर श्वेता ढुल को ढाल बनाकर सरकार को घेरती रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपनी इस फायरब्रांड नेत्री से पल्ला झाड़ लिया है।

6.51 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करों पर हो रहा ताबड़तोड़ वार

हरियाणा में विशेष अभियान नशा मुक्त हरियाणा-नशा मुक्त भारत के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपित के कब्जे से 6.51 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरा अपडेट।