आरा में बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चोटिल हो गए। वाहन से उतरते समय धक्का-मुक्की में उनके सीने में गंभीर चोट लगी। पसली में दर्द होने के कारण वे सभा को संबोधित किए बिना ही उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा । उनके स्वास्थ्य के बारे में अभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
आरा। आरा के रमना मैदान वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को बदलाव यात्रा के क्रम में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रशांत किशोर गंभीर रूप चोटिल हो गए। मैदान के बाहर वाहन से उतरने समय उनसे मिलने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी।
इसी में एक वाहन के खुले दरवाजे से उनके सीने पर गंभीर रूप से चोट लग गई। उन्हें सभा में भाषण देने साढ़े तीन बजे आना था, लेकिन वे छह बजे पहुंचे। चोट लगने के बाद उनको पसली में गंभीर दर्द का अनुभव हुआ और बिना सभा को संबोधित किए ही उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
फिलहाल, मंच से कहा जा रहा है कि वे जल्द ही सभा को संबोधित करने आएंगे। इधर, वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में असमंजस की स्थिति है। शहर के निजी अस्पताल में सीटी स्कैन और प्राथमिक इलाज के बाद प्रशांत किशोर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
प्रशांत किशोर को फर्स्ट एड देने वाले डॉ. विजय गुप्ता ने बताया की सीटी स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल है। दो-तीन दिन आराम के बाद स्वस्थ हो जाएंगे। फिलहाल, वे पटना रवाना हो गए हैं।
- Log in to post comments
- 3 views