मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठता के हिसाब से वर्ष 1989 बैच के आइएएस अधिकारी एसपी गोयल का नाम सबसे आगे था। वह मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें जनवरी 2027 तक का कार्यकाल मिलेगा।
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के सबसे भराेसेमंद अफसर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन शशि प्रकाश (एसपी) गाेयल के नाम पर मुहर लग गई। एसपी) गाेयल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्हाेंने मनाेज कुमार सिंह से चार्ज लिया।
एसपी गाेयल काे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और उनका नाम तय हाेने के बाद मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के कयास पर विराम लग गया। मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल आज यानी 31 जुलाई तक था।
उत्तर मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठता के हिसाब से 1989 बैच के आइएएस अधिकारी एसपी गोयल का नाम सबसे आगे था। वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें जनवरी 2027 तक का कार्यकाल मिलेगा।
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के कार्यभार संभालने के बाद से एसपी) गाेयल उनके साथ थे। गाेयल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के बाद अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का सेवाकाल 31 जुलाई तक था, प्रदेश सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को करीब 15 दिन पहले पत्र भेजा था, लेकिन उनकाे सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद कम थी। उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार सिंह से पहले प्रदेश के मुख्य सचिव रहे दुर्गा शंकर मिश्र को सेवानिवृत के बाद ढाई वर्ष का सेवा विस्तार मिला था।
कौन हैं एसपी गोयल
एसपी गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद माना जाता है। गोयल को दिल्ली के पोलिटिकल कोरीडोर में भी काफ़ी प्रभावशाली माना जाता है। एसपी गोयल साल 1989 के आईएएस अधिकारी हैं। वह यूपी के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
एसपी गोयल लखनऊ के रहने वाले हैं और उनका जन्म साल 1967 में हुआ था। उन्होंने बीएससी (ऑनर्स), एमसीए, ईएमआईबी कोर्स भी किया हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद से की थी। इसके बाद वह मेरठ, अलीगढ़, बहराइच के सीडीओ भी रह चुके हैं। एसपी मथुरा, इटावा, प्रयागराज, देवरिया के जिलाधिकारी (डीएम) भी रह चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, सपा सरकार में एसपी गोयल प्लानिंग विभाग के सचिव और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। एसपी गोयल केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं
- Log in to post comments
- 2 views