बरेली समाचार
बरेली घटना बिहारीपुर कोरोलान पुलिस चौकी के पीछे की है 2 तारीख दिन शनिवार की दोपहर वजीर अहमद जिलाध्यक्ष सर्वधर्म सेवा समिति के परिवार पर अचानक आकर पांच छः जावेद, सलमान, फुरकान, गुड्डी, इदरीस, सलमा इन लोगों ने नाजिम अहमद की दुकान पर आकर हमला कर दिया नाजिम के साथ मार पीट की जबकि नाजिम विकलांग है उनके बचाव में आया भतीजा उसको भी लोहे की रोड से मारकर सर फोड़ दिया सारी घटना की जानकारी बिहारीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को दी गई परंतु वहां पर दूसरा पक्ष बैठा हुआ था पहले से ही साठ गांठ हो चुकी थी लिहाजा उनकी चौकी पर कोई सुनवाई नहीं हुई वजीर अहमद की पत्नी के साथ चौकी इंचार्ज ने मारा पीटी की और बदतमीजी की चौकी गए सभी लोगों का 151 में चालान काट दिया गया यह सब घटना के क्रम को लेकर सभी लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंचे और अपनी तहरीर दी पर पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय में न होने के कारण संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे दिया गया परंतु पीड़ित के पक्ष को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की वजीर अहमद की बेटी यासमीन खान एडवोकेट स्वयं चौकी पर पहुंची थी परंतु चौकी इंचार्ज ने उनके साथ भी बदतमीजी की और मोबाइल छीन लिया सारा डाटा खत्म कर मोबाइल वापस कर दिया गया मोबाइल में महिलाओं के साथ जो बदतमीजी चौकी इंचार्ज ने की उस वीडियो को भी डिलीट कर दिया गया और वॉर्निंग देकर मोबाइल वापस किया गया
पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए पुलिस को तुरंत जांच कर मारपीट करने वाले लोगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएं जिससे उनके हौसले बुलंद ना हो और दोबारा इस प्रकार की घटना ना कर सके। साथ ही ऐसे चौकी इंचार्ज जिन्होंने महिलाओं के साथ बूसलूकी की है ऐसे पुलिस बालों को जांच कर उचित कार्रवाई का प्रावधान करना चाहिए ताकि भविष्य में महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटना ना हो सके।
- Log in to post comments
- 89 views