Skip to main content

 हाथरस में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ के मामले में आज एडीजे प्रथम के न्यायालय में सुनवाई है। पिछले साल सत्संग हादसे में 121 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने 11 सेवादारों को गिरफ्तार किया था और 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें 700 गवाह हैं। सभी आरोपितों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। न्यायालय आज आरोप तय कर सकता है।

हाथरस। सिकंदराराऊ के फुलरई में पिछले साल साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ के मामले में बुधवार को एडीजे प्रथम के न्यायालय में सुनवाई होगी। 121 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने 11 सेवादारों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की। 700 लोगों को गवाह बनाया है।

सभी आरोपितों की जमानत उच्च न्यायालय से हो चुकी है। स्थानीय न्यायालय में आरोप तय किए जाने को लेकर कई माह से बहस चल रही थी। जो कि पिछली तारीख पर पूरी हो गई। न्यायालय आज आरोप तय कर सकता है। 

News Category