Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से एक विवाहिता लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट मिला। इसमें विवाहिता ने अपने पति की प्रेमिका व उसके साथियों पर आरोप लगाए हैं। 

बरेली के थाना सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी दीपिका शर्मा नाम की महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। उसके जेठ रजत गोस्वामी ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

इंस्पेक्टर सुभाष नगर जितेंद्र कुमार सिंह को बताया कि दीपिका घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ गई है। सुसाइड नोट में दीपिका ने अपने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। 

युवती ने पति पर दर्ज कराई है रिपोर्ट 
दीपिका ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि वह इन्हीं लोगों की वजह से अपनी जान देने जा रही है। दीपिका के जेठ ने बताया कि उनका भाई विशाल गोस्वामी बेकरी चलाता है। उसने बेकरी पर एक युवती को कर्मचारी रखा था जिससे बाद में विशाल का प्रेम प्रसंग हो गया। युवती ने विशाल के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। दीपिका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती उसके पति को ब्लैकमेल करती है। सारी पैसा हड़प चुकी है। 

जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि घर के नंबर पर एक कॉल आई थी। किसी अनजान नंबर से दीपिका ने अपने बच्चों का हाल-चाल पूछा। पुलिस में लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि दीपिका फिलहाल वृंदावन में है। पुलिस की एक टीम वृंदावन रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि दीपिका सकुशल है। 

News Category