आगरा समाचार
आगरा पुलिस की दबिश के दौरान आखिर आठवीं मंजिल से वे कैसे गिरे, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिवक्ता की मौत का राज जानने के लिए अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज और 2 पुलिसकर्मियों के मोबाइलों को जांच के लिए लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
आगरा के थाना सिकंदरा के मंगलम आधार अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की माैत हुई थी। इसका राज क्राइम सीने दोहराए जाने के बाद भी नहीं खुल सका है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा की रिपोर्ट में अधिवक्ता को धक्का देने की पुष्टि नहीं हो सकी है। साक्ष्य नहीं मिलने की वजह से 21 महीने बाद भी विवेचना अटकी है। अब विवेचक ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज और 2 पुलिसकर्मियों के मोबाइलों को जांच के लिए लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
- Log in to post comments
- 20 views