देहरादून समाचार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य सचिवालय में आहूत की जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कैबिनेट बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, शहरी क्षेत्रों के विकास और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संबंधित प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश के विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है। बैठक के फैसलों पर राज्य की जनता और विभिन्न विभागों की निगाहें टिकी हुई हैं।
- Log in to post comments
- 8 views