Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज 19वें दिन भी डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज आंदोलनकारी किसान एडिशनल कमिश्नर श्रीमती प्रीति जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे।
      सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा ने पुलिस के रवैये पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और ज्ञापन देने का अधिकार है। धारा 163 लगाना एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें प्रस्तुत करने जा रहे किसानों को रोकना अनुचित है, किसानों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का समर्थन जारी रहेगा।
      कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए, ताकि वार्ता के माध्यम से आंदोलन का समाधान निकाला जा सके। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
    किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि वे गोण्डा से किसानों की न्याय की लड़ाई में समर्थन देने बरेली पहुंचे हैं और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, वे अपना समर्थन जारी रखेंगे।
     किसान जिलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संगठन सत्याग्रह कर रहे किसानों को पूर्ण समर्थन देता है और उनके न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी।
     इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाशअग्रवाल, पंडित राज शर्मा, किसान नेता खेमकरण पांडा, प्रताप सिंह, रमाकांत उपाध्याय, असलम चौधरी, महेंद्र पाल गंगवार, राम भरोसे पाल, कमर गनी, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहम्मद जकी, राम रतन गंगवार, राम बाबू, प्रताप सिंह, विपिन पटेल, सोमपाल, ओ.पी. गंगवार, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, कमलेश ठाकुर,डॉ.सरताज हुसैन, उल्फत कठेरिया, राकेश गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता, कुंदन लाल गंगवार, सनी गंगवार, डॉ. दत्त राम, सतीश सैनी, राम भरोसे, जगदीश शरण गंगवार, नारायण सिंह, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, नरेश कुमार, मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय सहित अन्य  किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Category