Skip to main content

नवाबगंज: बदमाश ने महिला के कुंडल लूटे, विरोध पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, बरेली: जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे एक बदमाश ने एक महिला के घर मे घुसकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए। महिला ने इसका विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आनन-फानन परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और आरोपी को हिरासत मे ले लिया। महिला के बेटे ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ और कोतवाल ने सीएचसी पहुंचकर महिला का हाल जाना। थाना नवाबगंज क्षेत्र के बिथरी गांव मे नत्थूलाल अपनी पत्नी हीराकली (65 वर्ष) के साथ रहते है। नत्थूलाल को कुछ समय पूर्व पैरालाइसिस हो गया है। जिस कारण उनकी पत्नी ही उनकी देखभाल करती है। रविवार रात हीराकली घर मे सो रही थी। इसी बीच एक बदमाश उनके घर मे घुस आया और उनके कानों से कुंडल खींच लिए। कुंडल खींचने से वह जागी महिला ने विरोध किया तो उसने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आए आस पड़ोस के लोगों ने कुंडल लूटकर भाग रहे गांव के ही रहने वाले बदमाश प्रदीप मौर्य को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत मे ले लिया। आनन फानन परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वही सीओ नीलेश मिश्रा, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की तहरीर महिला के बेटे की ओर से थाना नवाबगंज मे दी गई है। महिला के बेटे नत्थूलाल ने आरोपी प्रदीप मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।।

News Category