Skip to main content

Bihar Crime: कांवड़िया असीत मंडल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो फरार

Bihar Crime News बिहार में बांका जिले के कटोरिया में 25 जुलाई को हुई युवा कांवरिया असीत मंडल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विकास यादव नाम के इस आरोपी ने लूट के दौरान असीत मंडल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 कटोरिया:- बिहार के बांका जिले में हुई युवा कांवड़िया असीत मंडल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य फरार हैं। एक अन्य को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

चार बदमाशों ने दिया था हत्याकांड का अंजाम

पुलिस के अनुसार, लूट को लेकर चार बदमाशों ने मिलकर युवा कांवड़िया झारखंड राज्य के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी असीत की 25 जुलाई को चाकू से गोदकर हत्या की गई थी।

गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव निवासी विकास यादव है। विकास के अलावा तेलंगवा गांव के ही गिरधारी यादव व निवास यादव भी वारदात में शामिल थे। एक अन्य बदमाश को भगाने में शामिल था। इसकी जांच की जा रही है।

शौच करने गया था असीत

बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कांवड़िया मार्ग के छपरहिया धर्मशाला के पीछे शौच करने के लिए कांवड़िया असीत गया था।

इसी क्रम में उक्त तीनों बदमाश ने उसके साथ छिनतई के क्रम में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों बदमाश कल्हूआ स्थित एक दुकान के पास खड़ी की बाइक पर सवार होकर देवघर भाग गए थे।

वहां, एक अन्य आरोपी शिवम राय के घर जाकर रुके थे। पुलिस ने बताया कि शिवम राय ने ही बदमाशों के कपड़े एवं चाकू को जंगल में फेंके थे।

News Category