Skip to main content

Hapur Crime: नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, एक घायल तो कई चोटिल

Hapur Crime News शहर के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा में नाली के विवाद को लेकर दो गुटों के बीट जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि कुछ लोगों को चोट लगी। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव होता रहा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में कार्रवाई जारी है।

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा में शुक्रवार देर नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को गुम चोट लगी है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गांव भमैड़ा के प्रधान असलम का अपने पड़ोसी जमील से नाली को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार देर रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए।

लोगों ने एक-दूसरे पर किया पथराव 

मामला इतना बढ़ा की लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। महिलाओं व पुरुषों ने घरों की छत पर चढ़कर जमकर ईंट-पत्थर एक दूसरे पर फेंके। पथराव होता देखकर स्थानीय ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने घरों में 

 

किसी ने पथराव की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी के बाद सीओ सिटी वरुण मिश्रा भारी संख्या में पुलिस के साथ गांव में पहुंचे । पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पथराव में प्रधान पक्ष से हारून गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को गुम चोट लगी है।

पलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को लिया हिरासत में

पुलिस (Hapur Police) ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के हालात न बिगड़े इसके चलते पुलिस बल वहां तैनात किया गया है। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Category