Delhi Firing: दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत में दिल्ली के ज्वेलर्स, सुरक्षा के लिए गृह मंत्री से लगाई गुहार
हाल ही में दिल्ली में दिल्ली में 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने से जुड़ी दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार शाम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक आभूषण की दुकान के बाहर फायरिंग कर मालिक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। दूसरे मामले में बाइक सवार बदमाशों ने तिलक नगर में सिंगला स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली की सड़कों से लेकर घरों में घुसकर आए दिन बदमाशों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके कारण दिल्ली वाले दहशत में है, इससे दिल्ली के हजारों ज्वेलर्स अछूते नहीं है।
अब लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से चिंतित ज्वेलर्स ने पुलिस आयुक्त से मिलने का वक्त मांगा है। साथ ही सुरक्षा के लिए लगाई गृह मंत्री से गुहार लगाई है।
उनका कहना है कि जिस तरह से लक्षित तरीके से ज्वेलर्स को दिल्ली की सड़कों तथा दुकानों में घुसकर निशाना बनाया जा रहा है उसे पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। ऐसे में देश के गृह मंत्री को तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है। बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है।
- Log in to post comments