बिना शादी के 100 बच्चों के 'पिता' हैं Telegram के फाउंडर! दोस्त के बच्चे के भी बायोलॉजिकल बाप
एक पोस्ट में टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ Pavel Durov ने बताया था कि उनके 12 देशों में 100 बायोलॉजिकल बच्चे हैं। ऐसा स्पर्म डोनेशन के जरिये संभव हुआ है। इन्होंने कहा कि वह बिना शादी के ही इतने बच्चों के पिता बन चुके हैं इस बात पर उन्हें कभी-कभी तो भरोसा भी नहीं होता है। ये अपने दोस्त के बच्चे के भी बायोलॉजिकल पिता हैं।
इन दिनों टेलीग्राम के फाउंडर चर्चा में बने हुए हैं. वजह है इनकी गिरफ्तारी। इन्हें मॉडरेशन नीतियों में नाकाम रहने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद भारत में भी टेलीग्राम के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। अगर चीजें नियमों के विपरीत पाई जाती हैं तो इसे यहां बैन भी किया जा सकता है। पहले भी टेलीग्राम को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव 100 बच्चों के बायोलॉजिकल पिता भी हैं। इन्होंने ये जानकारी टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिये कुछ दिन पहले ही दी थी।
100 बच्चों के बायोलॉजिकल बाप
Povel Durov ने कहा कि उन्होंने स्पर्म डोनेशन के जरिए 12 देशों में सौ से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है। टेलीग्राम पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे वे इन बच्चों के बायोलॉजिकल पिता बने। इन्होंने कहा कि डीएनए को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। जिससे उन लोगों की मदद हो सकेगी जो माता- पिता बनने में दिक्कतों का सामना करते हैं।
कैसे हुआ यह चमत्कार?
टेलीग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा ''मुझे अभी पता चला है कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे संभव है जो कभी शादी नहीं करता और अकेले रहना पसंद करता है। इतने बच्चों के पिता बनने के पीछे की कहानी क्या है। उन्होंने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया है। Pavel Durov के मुताबिक, स्पर्म डोनर बनने की कहानी की शुरुआत आज से 15 साल पहले हुई थी।
दोस्त के बच्चे के भी पिता...
इन्होंने बताया कि 15 साल पहले उनके एक करीबी दोस्त को बच्चा पैदा करने में परेशानी हो रही थी और दोस्त ने उनसे स्पर्म डोनेट करने का अनुरोध किया। स्पर्म डोनेट करने के लिए क्लिनिक जाने के दौरान उन्हें बताया गया कि उनका स्पर्म अच्छी क्वालिटी का है, इससे उनके दोस्त की मदद हो सकती है।
डुरोव ने कहा यह विचार इतना अजीब लगा कि मैं स्पर्म डोनेशन के लिए राजी हो गया। टेक कंपनी के सीईओ ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद स्पर्म डोनेट करना बंद कर दिया, लेकिन वर्तमान में इसके बाद भी उनके 100 से अधिक बायोलॉजिकल बच्चे हैं।
विकी डोनर फिल्म में भी यही विषय
साल 2012 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की फिल्म विकी डोनर में भी इस चीज को दिखाया गया है। फिल्म में स्पर्म डोनेशन जैसे सेंसिटिव मुद्दे को अलग तरीके से दिखाया गया है।
- Log in to post comments
- 3 views