Saran Zila Parishad: सारण जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई, जयमित्रा देवी के खिलाफ लगा अविश्वास प्रस्ताव
सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी की कुर्सी चली गई है। उनके विरुद्ध लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 मत एवं विपक्ष में 18 मत पड़े। कुल 47 सदस्य सदन में उपस्थित थे। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने सारण के डीएम को निर्देश दिया कि वे सारण जिला परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए।
छपरा। सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी की कुर्सी चली गई है। उनके विरुद्ध लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 मत एवं विपक्ष में 18 मत पड़े। कुल 47 सदस्य सदन में उपस्थित थे।
बता दें कि सारण जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी की याचिका को खारिज करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सारण के डीएम को निर्देश दिया कि वे सारण जिला परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए डेट फिक्स करें।
- Log in to post comments