Sudhanshu Pandey के Anupamaa छोड़ने पर आया 'पाखी' का रिएक्शन, कहा- 'सेट पर कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा'
Anupamaa में वनराज की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। वह चार साल से शो से जुड़े हुए थे। हाल ही में एक वीडियो के जरिए उन्होंने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की। अब पाखी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने इस बारे में बात की है।
टीवी का टॉप डेली सोप अनुपमा (Anupamaa) पिछले चार सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कई किरदार बने, जो हमेशा के लिए मशहूर हो गए। इनमें से एक वनराज का कैरेक्टर है, जिसे सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने निभाया है। हाल ही में, अभिनेता ने शो से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
साल 2020 से अनुपमा में वनराज की भूमिका निभा रहे थे। उनका ग्रे कैरेक्टर दर्शकों के मन में बस गया था। चार साल तक टीवी के वनराज बने रहने के बाद आखिरकार अब उन्होंने शो से अलविदा ले लिया है। शो छोड़ने के एलान के बाद फैंस दंग रह गए हैं। अब अनुपमा में पाखी का किरदार निभा रहीं चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने इस बारे में रिएक्शन दिया है।
सुधांशु पांडे की एग्जिट से दुखी पाखी
ऑन-स्क्रीन पिता वनराज का किरदार निभा चुके सुधांशु के जाने से पाखी यानी चांदनी को बहुत दुख हो रहा है। पिंकविला संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "यह वाकई दुख की बात थ। हम उन्हें स्पेस दे रहे हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें बहुत सारे कॉल आ रहे होंगे। हमें इतने सारे कॉल आ रहे हैं तो कल्पना कीजिए कि उन्हें कितने कॉल आ रहे होंगे। इसलिए हम उन्हें स्पेस दे रहे हैं। सेट पर कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि हर कोई इसे लेकर बहुत सेंसिटिव है। यह वाकई दुख की बात है कि हम उन्हें सेट पर नहीं देख पा रहे हैं।"
चांदनी ने आगे बताया कि उन्होंने सुधांशु पांडे से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन जैसे हर महान चीज का अंत होता है, वैसे ही उन्हें जाना पड़ा। चांदनी ने कहा कि उन्हे
- Log in to post comments