Skip to main content

इस रेयर स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं अभिनेता Vijay Varma, बोले- 'पब्लिकली कभी छुपाने की जरूरत नहीं पड़ी'

मिर्जापुर गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके एक्टर विजय राज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज नेटफ्लिक्स पर उनकी वेब सीरीज आइ सी 814 कंधार हाइजैक रिलीज हुई है। वहीं इसके प्रमोशन के दौरान एक्टर ने एक रेयर स्किन कंडीशन के बारे में खुलासा किया। दरअसल विजय विटिलिगो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं।

 विजय वर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आ रही अपनी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों एक्टर ने तमन्ना भाटिया संग अपने रिलेशन को पब्लिक करने को लेकर बात की थी। अब हाल ही में एक्टर ने अपने रेयर स्किन कंडीशन के बारे में बताया।

विजय वर्मा को है सफेद दाग की बीमारी

दरअसल विजय को विटिलिगो यानी सफेद दाग की बीमारी है। ये एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिसमें त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं मर जाती हैं और काम करना बंद कर देती हैं। इसकी वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सफेद दाग पड़ जाते हैं।

News Category