Bigg Boss 13 फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का क्यों हुआ था ब्रेकअप, एक्टर ने सालों बाद बताई वजह
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन लोगों को पसंद आता है लेकिन इसके 13वें सीजन की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। दर्शकों को इस सीजन में लड़ाई प्यार के साथ-साथ काफी कुछ देखने को मिला था। वहीं पारस और माहिरा का रिश्ता भी इसी शो से शुरू हुआ था। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।
रियलिटी शो बिग बॉस 13 लोगों के पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस सीजन की टीआरपी भी काफी हाइ रही थी। बिग बॉस के इस सीजन में कई जोड़ियां बनी, तो कुछ की टूटी भी। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद, जो सबसे ज्यादा फेमस हुए वह पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ही थे। हालांकि, लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए।
अब हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला से बात करते हुए ने अपने और माहिरा के ब्रेकअप के बारे में बात की। जब शेफाली ने पारस से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो पारस ने कहा कि मैं अभी सिंगल हूं।
- Log in to post comments