Skip to main content

शूटिंग लोकेशन बना Salman Khan का पनवेल फार्म हाउस, जानिए अब तक कितने गाने हो चुके हैं शूट?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का फार्म हाउस है। अक्सर खाली समय में वह इसी लोकेशन पर समय बिताते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शूटिंग के लिहाज से पनवेल फार्म हाउस (Salman Khan Panvel Farmhouse) उनका फेवरेट प्लेस बन गया है। खुद सलमान ने इस जगह पर एक से ज्यादा गानों की शूटिंग कर डाली है।

 सलमान खान (Salman Khan) एक्टिंग के साथ-साथ गायकी का हुनर रखते हैं। जिसका अंदाजा उनके लेटेस्ट सॉन्ग यू आर माइन (You are Mine) से लगा सकते हैं। अपने भांजे अयान अग्निहोत्री से साथ मिलकर सलमान ने इस गाने को गाया है। इस गीत की खास बात इसकी शूटिंग लोकेशन है। 

गाने में दिखाई गई जगह कोई और नहीं बल्कि का पनवेल फार्म हाउस (Salman Khan Panvel Farmhouse) है। शूटिंग के लिए ये प्लेस सलमान का फेवरेट बन चुका है। इससे पहले भी वह पनवेल फार्म हाउस में कई सॉन्ग को फिल्मा चुके हैं। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं। 

News Category