Bigg Boss OTT 3 फेम Adnaan Shaikh बनने जा रहे हैं दूल्हा, जल्दी शादी को लेकर यूट्यूबर ने दी सलाह
अदनान शेख टिकटॉकर से सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। वह बिग बॉस ओटीटी 3 की भी हिस्सा थे जोकि उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री थी। शो से वो 7 दिन में बाहर हो गए थे। अब वो बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। सितंबर में यूट्यूबर अपनी गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ निकाह पढ़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कम उम्र में शादी को लेकर भी बात रखी।
बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए अदनान शेख बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। अदनान काफी लंबे समय से आयशा शेख को डेट कर रहे थे। अदनान की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री थी जहां वो अपने खास दोस्त विशाल पांडे को सपोर्ट करने गए थे। हालांकि उनका ये सफर काफी छोटा रहा और वो बहुत जल्दी शो से बाहर हो गए।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद कंटेंट क्रिएटर ने इल्जाम लगाया था कि शो में उन्हें टिशू पेपर की तरह यूज किया गया।
किस दिन है वलीमा?
अदनान की शादी 24 सितंबर को होगी और अन्य फंक्शन 20 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वलीमा का कार्यक्रम 25 सितंबर का रखा गया है। अदनान ने इस पर बात करते हुए बताया कि वो दो साल से आयशा को डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अन्य जानकारी निजी रखना चाहते हैं।"
उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, 'मैं दूल्हा बनने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं। केटरिंग से लेकर हॉल, ड्रेस और शॉपिंग तक मुझे ही हर चीज का ख्याल रखना है। मैं अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाला हूं।'
सही समय पर शादी जरूरी
वहीं अदनान में सही समय पर शादी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया, "मेरी राय में, शादी के लिए 35 या 40 साल की उम्र तक इंतजार करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि आपको अपने बच्चों की ठीक से देखभाल करने में कठिनाई हो सकती है। मेरी सलाह है कि सही समय पर शादी करें।" अदनान इस समय 30 साल के हैं।
- Log in to post comments