Skip to main content

Sudhanshu Pandey के अनुपमा से जाने पर बहू किंजल ने जताया दुख, कहा - समझ नहीं आ रहा उन्हें कैसे रोकूं?

Anupamaa शो जबसे शुरू हुआ है तभी से ये चार्टबीट पर नंबर वन बना हुआ है। हालांकि इस समय शो कुछ अन्य वजहों से चर्चा में बना हुआ है। शो में वनराज की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। वह चार साल से इसका हिस्सा थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की।

 सीरियल अनुपमा में वनराज के किरदार में नजर आ रहे एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। एक्टर इसमें अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के पहले पति के किरदार में नजर आ रहे थे। एक्टर ने इसकी अनाउंसमेंट एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की।

निधि शाह ने जतााया दुख

इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर ने शो के मेकर राजन शाही की वजह से शो छोड़ा है। जबकि कुछ का कहना है कि उन्होंने अनुपमा से अनबन की वजह से शो को अलविदा कहा। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये किसी को अभी पता नहीं है। अब उनकी को- एक्टर निधि शाह ने एक्टर के जाने पर दुख जताया है।

News Category