Skip to main content

लंच या डिनर के लिए तलाश रहे हैं हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, तो इस बार जरूर ट्राई करें Korean Omelette Rolls

ब्रेकफास्ट या लंच में अक्सर लोग कुछ ऐसा ऑप्शन तलाशते हैं जो खाने में टेस्टी और बनाने में ईजी हो। ऐसे में Korean Omelette Rolls एक बढ़िया विकल्प है जो हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी होता है। साथ ही अगर आप कोरियन फूड लवर है तो भी यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं इसे बनाने का एक आसान और हेल्दी उपाय-

 इन दिनों लोगों के बीच कोरियन कल्चर का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। कोरियन आउटफिट्स से लेकर ब्यूटी केयर और कोरियन डिशेज तक, आजकल लोगों के बीच सबकुछ काफी चलन है। खासकर नॉन वेजिटेरियन्स के लिए korean cuisine में काफी कुछ स्वादिष्ट होता है। ऐसे में आप हम आपके लिए ब्रेकफास्ट में ऐसे ही एक स्वादिष्ट कोरियन रेसिपी लेकर आए हैं।

कोरियन ऑमलेट रोल, जिसे ग्यारन मारी (Gyeran Mari) के नाम से भी जाना जाता है, कोरियाई व्यंजनों का एक प्रमुख हिस्सा है। इस डिश में एक रोल्ड ऑमलेट होता है, जिसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। यह बनाने में बेहद आसान और खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी कोरियन लवर हैं और लंच या डिनर के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे है, तो Korean Omelette Rolls ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री

  • 2 बड़े अंडे
  • 1/4 कप कटा हुआ प्याज
  • 1/4 कप कटी हुई गाजर
  • 1 बड़ा चम्मच दूध
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • तेल आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अंडे को कटे हुए प्याज, गाजर और दूध के साथ मिलाकर अच्छे से फेंटें।
  • फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और फिर से फेंटें।
  • अब धीमी-मध्यम आंच पर एक तवे पर थोड़ा-सा तेल गर्म करें और उस पर फेंटे हुए अंडे का आधा मिश्रण डालें। इसे कुछ सेकंड के लिए या थोड़ा सख्त होने तक पकने दें।
  • इसके बाद, एक स्पैचुला की मदद से अंडे को पैन के बीच में धीरे से रोल करें। इस स्तर पर आपको तवे पर कुछ और तेल छिड़कने की जरूरत पड़ सकती है।
  • अब रोल किए गए अंडे के मिश्रण को एक तरफ रखें और थोड़ा और मिश्रण डालें। इसे फिर से एक तरफ रखें और बचे हुए मिश्रण के साथ इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  • एक बार हो जाने पर, इसे एक प्लेट में निकाल लें और इसे गोलाकार रोल में काट लें। टेस्टी और हेल्दी कोरियाई ऑमलेट रोल तैयार हैं।