50 साल की 'मुन्नी' के ग्लैमर के आगे फीकी पड़ीं यंग हीरोइनें, येलो ड्रेस में Malaika Arora ने उड़ाए होश
Malaika Aroroa पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज वह भले ही फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन फैशन सेंस के चलते हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं। 50 साल की उम्र में मलाइका ने खुद को इतना फिट रखा है कि यंग अभिनेत्रियां भी उनके सामने फीकी पड़ जाएं। हाल ही में मलाइका ने को-ऑर्ड सेट में जलवा बिखेरा है।
छैय्या छैय्या और मुन्नी बदनाम है जैसे गानों से सुर्खियां बटोरने वालीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भले ही वह फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री बनने आई थीं, लेकिन उन्होंने फैशन डीवा के रूप में नाम कमाया। योगा फ्रीक एक्ट्रेस 50 साल की हैं, लेकिन उनके चेहरे का नूर 20s की लड़कियों को टक्कर देता है।
चाहे ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न, हर लुक में एक हसीन परी लगती हैं। उनका हर फैशन गम ऑन-प्वॉइन्ट रहता है। हाल ही में, उन्होंने येलो को-ऑर्ड सेट पहन महफिल में चार-चांद लगाया।
येलो ड्रेस में मलाइका अरोड़ा लगीं हॉट
दरअसल, मलाइका अरोड़ा बीते दिन एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह येलो कलर के को-ऑर्ड सेट पहनकर पहुंचीं। मलाइका जैसे ही कार से उतरीं, येलो ड्रेस में उनका जादू हर ओर बिखर गया। उनका आउटफिट शानदार था। उन्होंने प्लंजिंग क्रॉप टॉप के साथ ड्रामेटिक फुल-लेंथ स्कर्ट के साथ पेयर किया था। मलाइका ने अपने लुक को मोतियों और हरे रत्नों से सजे एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ कम्प्लीट किया था।
सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इवेंट के एक वायरल वीडियो में मलाइका अपनी स्कर्ट ठीक करती हुई दिखाई दे रही थीं। हमेशा की तरह वह स्टनिंग लुक में दमदार लग रही थीं।
अर्जुन से हुआ मलाइका का ब्रेकअप?
मलाइका अरोड़ा काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर हेडलाइंस में छाई हुई हैं। फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि मलाइका ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड(Arjun Kapoor) से नाता तोड़ लिया है। दोनों करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ समय से उन्हें साथ भी नहीं देखा गया है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
- Log in to post comments