Skip to main content

अगर आंसुओं को शब्दों में पिरो सकता तो कुछ लिख देता', पिता के निधन से टूटे तारक मेहता एक्टर Shailesh Lodha

छोटे पर्दे के जाने माने एक्टर शैलेश लोढ़ा पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बीते दिन उनके पिता का निधन हो गया है और इसकी जानकारी खुद अभिनेता कवि ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। तारक मेहता फेम एक्टर की इस पोस्ट पर उनके फैंस अभिनेता के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 फेमस एक्टर, कवि और तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। ऐसे में उनके पोस्ट पर अभिनेता के फैंस समेत कई लोग उनके पिता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शैलेश ने शेयर किया भावुक नोट

तारक मेहता फेम एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि जो भी हूं, आप की परछाई हूं। आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिन्दगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दिया। आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता। एक बार फिर से कह दीजिये ना, बबलू।

फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके फैंस एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं, दूसरे ने लिखा कि पिता तो पिता होते है। एक अन्य ने लिखा कि ओम शान्ति। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी पोस्ट पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

तारक मेहता शो से मिली पहचान

बता दें कि शैलश लोढ़ा को छोटे पर्दे के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभा कर एक अलग पहचान मिली। आज सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, 

 

News Category