हेमंत सरकार के मंत्री पद की शपथ लेने से पहले दिशोम गुरू शिबू के पास पहुंचे रामदास सोरेन, पत्नी के साथ पैर छूकर लिए आशीर्वाद
Ramdas Soren झारखंड के घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में नए मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। चंपई सोरेन की बगावत के बाद उन्हें यह मौका मिला है। रामदास सोरेन ने राजधानी रांची पहुंचकर सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन निकले।
घाटशिला। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन हेमंत सरकार में के नए मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। चंपई सोरेन की बगावत ने उनकी किस्मत खोल दी है। वह हेमंत सरकार में चंपई सोरेन की जगह मंत्री बनाए जा रहे हैं।
हेमंत सोरेन के कॉल पर रामदास सोरेन राजधानी रांची पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को रांची पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
रामदास ने पत्नी संग दिशोम गुरु का आशीर्वाद लिया
मंत्री पद की शपथ लेने से पहले विधायक व उनकी पत्नी के पूरे परिवार के सदस्यों के संग गुरूजी के आवास पहुंचे। विधायक व उनकी पत्नी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामदास सोरेन मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन निकले।
रामदास संग मौजूद रहे उनके समर्थक
रामदास सोरेन के संग उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वे रांची में स्थित अपने सरकारी आवास से गुरूजी के आवास को समर्थकों के काफिले संग निकले।
दिशोम गुरु के करीबी हैं रामदास
बता दें की रामदास सोरेन को गुरुजी का काफी भरोसेमंद भी माना जाता रहा है। इसी वजह से भी उन्हें हेमंत कैबिनेट में चम्पाई के जाने के बाद स्थान मिला है।
- Log in to post comments