आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिला है। कैमरा मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के सिलसिले में ब्वॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए। राज्य मंत्री ने खुद कॉलेज का दौरा किया।
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के एसआर गुडलावलेरू इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में छात्राओं के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगाए जाने के आरोपों की शुक्रवार को जांच के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि यदि उनके पास घटना के संबंध में कोई साक्ष्य हो तो वे उसे उनके साथ साझा करें। इस घटना को लेकर गुरुवार मध्यरात्रि से सैकड़ों छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Log in to post comments