Skip to main content

West Bengal: केंद्र ने बीपी गोपालिका के एक्स्टेंशन को नहीं दी मंजूरी, मनोज पंत बने नए मुख्य सचिव; एक दिन पहले ही हुआ था तबादला

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने केंद्र से निवर्तमान मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका की दूसरी बार सेवा विस्तार की मंजूरी मांगी थी लेकिन केंद्र ने इनकार कर दिया। इसके बाद मनोज पंत को मुख्य सचिव बनाने की घोषणा की गई। 

कोलकाता। बंगाल के वित्त विभाग के सचिव पद से तबादला होने के एक दिन बाद ही शनिवार को 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को ममता सरकार ने बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। शनिवार को नवान्न द्वारा जारी आदेश के जरिए मनोज के नाम की घोषणा की गई है।

दिल्ली से निवर्तमान मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका के दूसरी बार सेवाविस्तार को मंजूरी नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनोज पंत को नया मुख्य सचिव बनाया है। मुख्य सचिव के रूप में गोपालिका का कार्यकाल इसी वर्ष 31 मई को समाप्त हो गया था। उस समय ममता सरकार ने सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था और अनुमति भी मिल गई थी। उस अनुसार 31 अगस्त यानी आज उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था।