Skip to main content

Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली महिलाओं को राशि लौटानी होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है।

 शिमला। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच का निर्देश दिया है। पंचायत स्तर पर पात्रता को जांचने के साथ ही जिला तहसील कल्याण अधिकारी भी पात्रता की शर्तों को जांचेंगे।

अब जिन अपात्र महिलाओं को राशि मिल चुकी है, उन्हें यह लौटानी होगी। सरकार ने योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये देने के लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह में 34 करोड रुपये जारी किए थे। इस राशि को जिला आधार पर जारी किया जा रहा है। कई महिलाओं को तीन किस्त के 4,500 रुपये खाते में आ गए हैं।

अभी तक आ चुके हैं 8 लाख से अधिक आवेदन

योजना के लिए अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं। जबकि पहले से 1,150 रुपये या अन्य राशि की सामाजिक पेंशन ले रही 2.42 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत 1,500 रुपये की राशि दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लागू होने के बाद 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है। अब जांच के लिए आवेदन पंचायत को भेजे जाएंगे। ग्रामसभा में जांच के बाद ही उन्हें राशि मिलेगी।

पात्रता के आधार पर कई महिलाएं होंगी बाहर

कांग्रेस ने वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सम्मान निधि देने का वादा किया था। इसको लेकर भाजपा विधानसभा में कई बार कांग्रेस सरकार को घेर चुकी है। इसके लिए पात्रता की जो शर्तें रखी गई हैं उस आधार पर आठ लाख महिलाओं में से कई बाहर हो जाएंगी, जो राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं।

News Category