Skip to main content

Upcoming OTT Release: इस हफ्ते 'बिग बॉस' की शुरुआत, घाटी में नए आतंकी के आने से बढ़ा 'तनाव'

ओटीटी पर हर वीक कुछ न कुछ ऐसे कंटेंट रिलीज होते हैं जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार रहता है। वहीं कुछ व्यूअर्स ऐसे भी होते हैं जो अपनी पसंदीदा फिल्म के ओटीटी पर आने के इंतजार में होते हैं। बीते दिनों आईसी 814 सीरीज रिलीज हुई जिसे अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं इस वीक सितंबर की शुरुआत कुछ और धमाकेदार कंटेंट से होगी।

 मूवी और वेब सीरीज लवर्स ने अगस्त में हॉलीवुड, बॉलीवुड और यहां तक कि साउथ रीजन के कई धमाकेदार कंटेंट का मजा लिया, लेकिन मनोरंजन का डोज तो अभी बाकी है। सितंबर में आपको ओटीटी पर एक्शन-थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर से भरपूर कंटेंट का डबल डोज मिलेगा।

इस स्वतंत्रता दिवस रिलीज हुई 'स्त्री 2' ने बड़े पर्दे पर धाक जमाई, तो वहीं ओटीटी पर दमदार कंटेंट से कब्जा करने के लिए कई शो और फिल्में तैयार हैं। तो फिर देर किस बात की। एक से सात सितंबर के बीच कौन-कौन सी फिल्में, शो और सीरियल ओटीटी का रुख करेंगे, इसकी लिस्ट हम आपको देंगे। 

News Category