Skip to main content

लेनदेन के लिए UPI दुनिया का सबसे बड़ा माध्यम, कभी विपक्ष ने बनाया था मजाक', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने डिलिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लेनदेन के मामले में यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा और सुगम माध्यम बन गया है लेकिन कभी कांग्रेस के नेता डिजिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर मजाक बनाते थे। उन्होंने कहा कि उस समय खुलेआम कहा जाता था कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब नहीं समझ पाएंगे।

शिमला। हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को डिजिटल लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा व सुगम माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे जन-जन के लिए बैंकिंग आसान हुई है। आंकड़ों के अनुसार यूपीआई से हर सेकेंड 3729 रुपये के ट्रांजेक्शन और अप्रैल-जुलाई के बीच 81 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ है।

लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के वित्तीय तकनीक परिदृश्य में हो रहे बदलाव वास्तव में सामाजिक प्रभाव भी डाल रहे हैं। नरेंद्र मोदी की फिनटेक को बढ़ावा देने की नीति के चलते आज अनौपचारिक अर्थव्यवस्था तक पहुंच रहा है और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच वित्तीय सेवाओं में अंतर को बाटने में मदद कर रहा है।