A Wedding Story: हर सीन डरावना है और कहानी में दम है, इस हफ्ते यह फिल्म अपने परिवार के साथ जरूर देखें
A Wedding Story पंचक काल की मान्यता हमारे देश में हजारों सालों से है। इसका जिक्र पुराणों खासकर गरुड़ पुराण में मिलता है जिसमें मृत्यु के बाद शांति के लिए इसका पाठ किया जाता है। हालांकि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से इस मान्यता पर असर हुआ है। विज्ञान की प्रगति के साथ प्राकृतिक आपदाओं का डर कम हो गया है।
एक हॉरर फिल्म बनाने के लिए जरूरी है कि उसमें अच्छा आइडिया, कहानी, दृश्य, संगीत और अभिनय हो, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है डर पैदा करने वाली कहानी। ऐसा नहीं कि कुछ दृश्य बस डराएं और फिर वह डर खत्म हो जाए, बल्कि पूरी कहानी ही डर के इर्द-गिर्द घूमनी चाहिए।
A Wedding Story यही करती है। यह फिल्म अपने डरावने पहलुओं के कारण ऑडिएंस को आखिरी तक बांधे रखती है, क्योंकि इसकी कहानी का आधार है 'मृत्यु' - वह भी गलत समय पर। इसे पंचक काल कहा जाता है। फिल्म में इस काल के भय को अच्छे से दिखाया गया है।
- Log in to post comments