Skip to main content

भाजपा के राज में उपद्रवियों को खुली छूट', अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर राहुल का केंद्र पर हमला; कहा - मूक दर्शक बनी सरकार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर उपद्रवियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। राहुल ने चरखी दादरी और नासिक की घटनाओं के संदर्भ में ये टिप्पणी की। 

राहुल गांधी ने मॉब लिंचिंग की हालिया घटनाओं को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है।

राहुल गांधी हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के नासिक में भीड़ द्वारा की गई हिंसा के संदर्भ में यह कह रहे थे। रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर राहुल ने लिखा, 'नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं।'

News Category