Skip to main content

RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला

रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रालोद के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है लेकिन हरियाणा के पश्चिम उप्र से सटा होने के कारण रालोद की वहां की राजनीति में दिलचस्पी रहती आई है। एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं।

 बागपत। लोकसभा चुनाव में बागपत तथा बिजनौर में जीत मिलने के बाद अब रालोद की जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने की घोषणा कर 23 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। जयंत चौधरी समेत दोनाें सांसद और छपरौली विधायक भी स्टार प्रचारक होंगे।

15 से 20 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने फोन पर बताया कि हम जम्मू-कश्मीर में 15 से 20 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कश्मीर पहुंचकर चुनाव की तैयारी शुरू करा दी। सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। भाजपा यानी एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं। रालोद अलग चुनाव लड़ेगा।

News Category