अब शहीदों के स्मारक में भाजपा चलवा रही है बुलडोजर’, अखिलेश यादव ने कारगिल बलिदानी मामले में की निंदा
कारगिल बलिदानी मुनीश यादव की वर्ष 2000 में बनी प्रतिमा व स्मारक को तोड़ने के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकरण के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। कहा कि भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है।उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कारगिल के बलिदानी मुनीश यादव के स्मारक को बुलडोजर से तोड़ने की निंदा की है। कहा कि भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है।
कारगिल बलिदानी मुनीश यादव की वर्ष 2000 में बनी प्रतिमा व स्मारक को मिट्टी में मिलाने का जो दुस्साहस प्रशासन ने सरकार के इशारे पर किया है, उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।
- Log in to post comments