Skip to main content

कैदी बैंड एक्टर आदर जैन  जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया है और सगाई की है। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आदर पिछले साल ही एक्ट्रेस तारा सुतारिया से अलग हुए थे।

 राज कपूर के नाती और बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन जल्द ही अपनी पहली क्रश और गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी करने जा रहे हैं। पिछले साल दिवाली के दौरान ही आदर ने अपनी लेडी लव अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब दोनों ने सगाई कर ली है।

 समंदर किनारे अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया है। सोशल मीडिया पर आदर और अलेखा की रोमांटिक फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। कैदी बैंड एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की फोटोज शेयर की हैं।

आदर जैन ने की सगाई

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की तस्वीरें रोमांस से भरी हैं। आदर ने समंदर किनारे लाइट से घिरे हार्ट शेप के अंदर अलेखा को प्रपोज किया। हार्ट शेप क पास 'Marry Me' (मुझसे शादी करोगी) लिखा हुआ है। चेक्ड ब्लू-व्हाइट शर्ट और व्हाइट पैंट में आदर ने घुटनों के बल बैठकर अलेखा को प्रपोज किया और अपनी लेडी लव को अंगूठी पहनाई। उन्होंने येलो कलर में बला की खूबसूरत लग रहीं अलेखा को किस भी किया। रोमांस से भरी ये तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

News Category