नाखुन कमजोर हों तो बार-बार टूटने लगते हैं। इसकी वजह से हाथों की सुंदरता भी कम हो जाती है। इसलिए नाखुनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। नाखुनों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए आप घर पर भी कुछ उपाय अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Nail Care Tips) बताएंगे जिनसे आपके नाखुन मजबूत बन जाएंगे।
हाथों की सुंदरता में नाखूनों का भी अहम रोल होता है। अगर नाखून सुंदर और लंबे होंगे, तो देखने में एट्रेक्टिव लगेंगे। ऐसे में हर लड़की की चाहत होती है कि उसके नाखून मजबूत रहे, ताकि वे बार-बार टूटे नहीं और उनके हाथों की सुंदरता भी बरकरार रहे। दरअसरल नाखूनों को मजबूत बनाएं रखने के लिए कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए इन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। इसके साथ ही नाखूनों को साफ रखना और उन्हें हार्ड केमिकल्स से बचाना भी जरूरी होता है। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर हम इन्हें मजबूत बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं नाखूनों को मजबू कैसे बनाएं।
नारियल का तेल
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारियल तेल विटामिन-ई से भी युक्त होता है। जिसे रोजाना हल्का गरम करके लगाने से नाखूनों की अच्छी ग्रोथ होती है।
नींबू का रस
विटामिन-सी नाखूनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए बस दिन में एक बार इसके रस को अपने पैर और हाथ के नाखूनों पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
संतरे का रस
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है इसके साथ ही इन्फेक्शन से भी बचाता है। इसलिए इसके रस की कुछ बूंदों को अपने पैर और हाथ के नाखूनों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
बायोटिन का सेवन करें
बायोटिन नाखूनों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। इसलिए बायोटीन युक्त चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करें। जैसे केला और एवोकाडो।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नाखूनों को हेल्दी बनाएं रखता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन करें।
लहसुन का तेल
लहसुन में सेलेनियम होता है, जो नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए लहसुन का पेस्ट या तेल लहसुन का पेस्ट लहसुन कालहसुन मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं।
शहद
शहद और नींबू के रस को मिक्स कर मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं। ये इन्फेक्शन से बचाए रखने के साथ नाखूनों के क्यूटिकल्स को स्वस्थ और कोमल बनाए रखते हैं।
जैतून का तेल
कमजोर नाखूनों को फिर से हेल्दी बनाने के लिए जैतून के तेल को नाखूनों पर लगाएं।
- Log in to post comments