Skip to main content

हेमंत ने पत्र में क्या लिखा? जिसे पूरा पढ़े बिना भावुक हो गए थे चंपई, सियासी गहमागहमी के बीच JMM ने बताई अंदर की बात

पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद झारखंड की सियासत तेज है। अब झामुमो लगातार चंपई पर हमलावर है। पार्टी ने चंपई को लेकर ढेर सारी अंदर की बात बताई है। झामुमो ने नए बयान में कहा कि चंपई ने गुरुजी (शिबू सोरेन) का फोन नहीं उठाया वह महत्वाकांक्षा को लेकर भाजपा में शामिल हुए। 

रांची। भाजपाई बनने के बाद लगातार सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर हमलावर हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी अध्यक्ष गुरुजी (शिबू सोरेन) का भी फोन नहीं उठाया। गुरुजी को उनपर बहुत विश्वास था। उसी अनुरूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनका अत्यधिक सम्मान किया।

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के मुताबिक राजनीतिक महत्वाकांक्षा की वजह से चंपई सोरेन भाजपाई बने हैं। यही हाल लोबिन हेम्ब्रम का है।

News Category