अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda का पूरा हुआ सपना, दो साल ये शहर होगा उनका ठिकाना
बॉलीवुड स्टारकिड को मिलने वाली लाइमलाइट और पहचान से दूर नव्या नवेली नंदा अपने लिए एक अलग आसमान बना रही हैं। नव्या स्टार आइकन अमिताभ बच्चन और जया की नातिन हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में एडमिशन ले लिया है। यहां रहकर वो दो साल के कोर्स के लिए पढ़ाई करेंगी। नव्या ने ये खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अन्य स्टार किड की तरह एक्टिंग का रास्ता ना अपनाचे हुए अपने लिए अलग प्रोफेशन चुना। वह एक एनजीओ चलाती हैं और अपने पापा की तरह सक्सेफुल बिजनेसमैन बनना चाहती हैं। हाल ही में नव्या का एक और बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया है जिसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक पोस्ट के जरिए किया।
दो साल नव्या करेंगी एमीबीए की पढ़ाई
नव्या नवेली नंदा को अहमदाबाद के भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में बीपीजीपी एमबीए कोर्स में दाखिला मिल गया है। श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या ने इंस्टाग्राम पर कैंपस की फोटो और कई अन्य लोगों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जहां वो अगले दो साल तक रहकर पढ़ाई करने वाली हैं।
नव्या ने लिखा, “सपने सच होते हैं!!!!!! अगले 2 सालों के लिए मेरा घर...बेस्ट पीपल और बेस्ट फैकल्टी के साथ! 2026 की बीपीजीपी एमबीए क्लास।
नव्या ने टीचर को कहा थैंक्यू
पहली तस्वीर में उनके ब्लैक कलर के सूट में आईआईएम के लगे बोर्ड के साथ देखा जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो केक कटिंग के साथ इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने प्रसाद सर को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें कैट का एग्जाम क्लियर करने में मदद की।
बता दें कि स्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में पहले ही इस बात को क्लियर कर दिया था कि नव्या का बॉलीवुड डेब्यू करने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले साल 2021 में जेंडर इक्विलीटी से लड़ने के लिए वो प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च कर चुकी हैं। इसके अलावा वो What The Hell Navya के नाम से एक पॉडकास्ट भी चलाती हैं।
- Log in to post comments
- 1 view