Skip to main content

साढ़े पंद्रह वर्ष की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। आरोपितों ने घर से बेटी को दोबारा उठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर आरोपित हाथापाई पर उतारू हुए। बेटी को घर पर कई बार नमाज पढ़ते हुए पत्नी (छात्रा की मां) ने देखा था जिसको डांट फटकार लगाई गई थी।

बागपत। आठवीं की छात्रा को लव जिहाद में फंसाने का मामला सामने आया है। छात्रा से मुस्लिम दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा मतांतरण का दबाव बनाया। उसको ऑनलाइन नमाज पढ़ाई जाती थी। आरोपित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं एक आरोपित युवक को बचाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार ने कोतवाली में धरना दिया।

सीओ हरीश भदौरिया के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। पुलिस ने एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 15 साल की बेटी आठवीं की छात्रा है। शनिवार शाम करीब सात बजे बेटी अचानक लापता हो गई थी।

News Category